फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Varanasi Rain after wind storm temperature also dropped

Weather Update: वाराणसी में प्री मानसून की दस्तक से मिला सुकून, 25 जून के बाद मानसून आने के आसार

Sun, 19 Jun 2022 11:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 11:10 AM IST
सार

शनिवार दोपहर बाद मौसम में अचानक से बदलाव आ गया। तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।  विगत दो हफ्तों से गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही थी।

विज्ञापन
Weather Update Varanasi Rain after wind  storm temperature also dropped
वाराणसी में बारिश के दौरान रविंद्रपुरी मार्ग पर मस्ती करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शनिवार को प्री मानसून ने दस्तक दी। दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। शहर से लेकर गांव तक हुई बरसात से गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्री मानसून की दस्तक के बाद सप्ताह भर के अंदर मानसून के पूर्वांचल पहुंचने के आसार हैं।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिली रही। दोपहर तक धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और धूल भरी आंधी के बाद पहले बूंदाबांदी हुई और फिर बरसात शुरू हो गई। घंटे भर तक हुई बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बरसात के दौरान तेज हवा के साथ लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता का स्तर 50 और शाम को 90 फीसदी रहा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि यह प्री मानसून की बरसात है। मानसून इस समय कोलकाता में दस्तक दे चुका है और अगले सप्ताह इसके पूर्वांचल पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विगत दो हफ्तों से गर्मी लोगों का पसीना छुड़ा रही थी। न तो घर में चैन मिल रहा था और ना ही बाहर। जिले में मौसम का पारा 43 डिग्री से ऊपर ही चल रहा था। ऐसे में हर कोई ऊपर वाले से रहम करने की प्रार्थना कर रहा था। लेकिन गुरुवार से मौसम ने करवट बदली और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात से लोगों को बड़ी राहत मिली। 

खुली नगर निगम पोल, सड़कों पर लगा पानी

करीब एक घंटे की बारिश में नगर निगम की पोल खुल गई। शनिवार को शहर के पॉश इलाकों की सड़कों पर भी पानी लग गया। नालियों में भरा कचरा और सीवर की गंदगी जहां-तहां सड़कों पर बहती रही। मलदहिया और रवींद्रपुरी जैसे प्रमुख इलाकों की सड़कों पर जलभराव हो गया। आईपी सिगरा के पीछे के रास्ते पर नगर निगम की ओर से नाले की सिल्ट निकालकर रखी गई है।

इससे पूरी सड़क काली पड़ गई है। यही नहीं बारिश में यह बहकर पुन: नाले में चली जाएगी। शहर में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई। इस बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि केवल दो जगहों पर जलभराव की समस्या रही। जहां पानी निकालने की व्यवस्था की गई। 

बिजली व्यवस्था चरमराई

बारिश में शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शनिवार को बिजली की लुका छिपी जारी रही। एक घंटे आने के बाद बिजली कई घंटों तक गायब रह रही। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कैंट से मढ़ौली और मंडुवाडीह को आने वाली बिजली प्रभावित रही। यहां केबल बाक्स जलने से दिक्कत हुई। कई इलाकों के जंपर उड़े। इसके अलावा लहुराबीर, मढ़ौली, औरंगाबाद, चेतगंज, दौलतपुर, जगतगंज, संपूर्णानंद में बिजली की दिक्कत रही।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अनूप वर्मा ने बताया कि बारिश के बाद सामान्य दिक्कतें रही। शहर में लगातार चक्रमण कर अधिकारी बिजली समस्याओं दूर करवाया। उधर अधिशासी अभियंता प्रथम अनूप सक्सेना और द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि रात दस बजे तक सभी प्रकार की समस्याओं को दूर कराया गया। पहली बारिश में थोड़ी दिक्कत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed