फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi purvanchal temperature crosses 45 degree scorching heat Mausam may change in May

तीखे हुए सूरज के तेवर: वाराणसी में पारा 45 पार, अभी और बेचैन करेगा बढ़ता तापमान, मई के पहले पखवारे में बदल सकता है मौसम

Sat, 30 Apr 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Apr 2022 09:52 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के कारण जिंदगी पसीना-पसीना हो गई है। दोपहर से लेकर सूरज ढलने तक गर्म थपेड़ों के चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम ही दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
weather update varanasi purvanchal temperature crosses 45 degree scorching heat Mausam may change in May
वाराणसी में दिन में सड़कों पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में सूरज की तल्खी बढ़ती जा रही है। बनारस में शुक्रवार को पारा एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी 27.4 डिग्री जा पहुंचा।  अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।  

विज्ञापन


वातावरण में नमी का स्तर भी सामान्य से कम है।  शुक्रवार को दोपहर के वक्त सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखे। जरूरी काम से निकले लोग भी छांव तलाशते दिखे। सड़के इतनी तप रही थीं कि खड़ा होना मुश्किल था। ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल-मोटरसाइकिल सवार, रिक्शेवाले, राहगीर गर्मी से बिलबिला गए। लोगों को प्यास से हलक सूख गए। गर्मी इतनी की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि मई के पहले पखवारे में बादलों की सक्रियता से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। हालांकि आगामी 20 दिनों के अंदर समुद्र तटीय इलाकों में मानसून दस्तक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से पुरवा हवाओं का असर बढ़ेगा और प्री मानसून भी सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि पुरवा हवाओं का रुख बाधित होने के कारण वातावरण में नमी का असर कम हो रहा है। नमी कम होने के कारण बादलों की सक्रियता नहीं हो पा रही है। लोकल हीटिंग का असर होने के बाद भी हवाओं से नमी न मिलने की वजह से बादलों के आने की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed