{"_id":"631576e69697ff5a2128b4c3","slug":"weather-update-varanasi-people-feeling-heat-like-june-in-september-know-when-it-will-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update: भादो में जेठ जैसी गर्मी का हो रहा एहसास, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानें कब होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update: भादो में जेठ जैसी गर्मी का हो रहा एहसास, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, जानें कब होगी बारिश
Mon, 05 Sep 2022 09:41 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:41 AM IST
सार
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। वाराणसी में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
वाराणसी में बादल छा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मानसून के कमजोर होने के कारण भादो के महीने में जेठ गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी भी बिल्कुल मई जून जैसी ही लगने लगी है, जिससे कि हर कोई बेचैन हो गया है। रविवार को कुछ इसी तरह का मौसम देखने को मिला। सोमवार सुबह से आसमान साफ है।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में रोजाना बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार शाम कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा, इसके बाद कुछ बदलाव होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से बादल छाए रहने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया था। इस बीच भादो के महीने में जेठ-बैसाख जैसी चिलचिलाती धूप और उससे होने वाली तपन-उमस से सभी परेशान हैं। फिर अचानक मौसम करवट लेता है, उसके तीखे तेवर नरम पड़ जाते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो जाती है। जिन इलाकों में बारिश नहीं होती, वहां उमस पसीना निकाल देती है। रविवार को भी यही हुआ। सुबह से ही धूप इतनी तीखी रही कि दो मिनट भी खड़े रहना मुश्किल था। सितंबर के महीने में मई जून जैसी धूप होने से हर कोई परेशान रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
हवा भी नहीं चल रही थी कि लोगों को राहत मिले। इधर मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रविवार को 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तीन मिलीमीटर बारिश भी दर्ज किया है।
पढ़ेंः नमो घाट पर क्षतिग्रस्त प्रणाम मुद्रा की हुई मरम्मत, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछे थे सवाल
पढ़ेंः नमो घाट पर क्षतिग्रस्त प्रणाम मुद्रा की हुई मरम्मत, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पूछे थे सवाल