फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi people are suffering due to effect of sun and heatwave possibility of monsoon on time

Weather Update: वाराणसी में सूरज की तल्खी और हीटवेव के असर से लोग बेहाल, समय से मानसून के दस्तक देने की संभावना

Mon, 06 Jun 2022 10:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 10:25 AM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सूरज की तल्खी और हीटवेव के असर से लोग बेहाल हैं। हालांकि बादलों की आवाजाही जारी रहने की वजह से रविवार को तापमान 44.8 रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi people are suffering due to effect of sun and heatwave possibility of monsoon  on time
तेज धूप से बचने के लिए गमछे का सहारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी हीटवेव के असर से बनारस में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वाराणसी में दिन में तो तीखी धूप, गर्म हवाएं चल ही रही हैं, शाम को भी मौसम पूरी तरह गर्म हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जिस तरह मानसून की सक्रियता बनी है, उसके अनुसार यहां समय से मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस माह के तीसरे सप्ताह में मानसून की बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


जून महीने के शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को तो इतनी तेज धूप रही कि तापमान भी बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो कि सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को भी दिन में धूप तेज रही, लेकिन दोपहर बाद थोड़े बहुत बादल दिखने की वजह से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


बादलों की आवाजाही जारी रहने की वजह से ही शनिवार की तुलना में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि शाम को भी मौसम गर्म रहा। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रविवार को 44.8 रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून इस समय बंगाल के उत्तरी भाग तक पहुंच गया है। जिस तरह की गति है, वह अभी तो सही चल रही है। 10 जून तक इसके कोलकाता पहुंचने और उसके बाद बिहार तक आने की संभावना है। बिहार आने के बाद से ही सोनभद्र के रास्ते मानसून के 20 जून तक बनारस आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed