फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update varanasi mausam changed due to drizzle temperature decreased by four degrees Celsius

Weather Update: वाराणसी में बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी

Mon, 29 Aug 2022 01:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

वाराणसी में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सोमवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छुपा है। इस कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इधर,  गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। 

विज्ञापन
Weather Update varanasi mausam changed due to drizzle temperature decreased by four degrees Celsius
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पूर्वी द्वार से कुछ नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव का असर रहा कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी भी दर्ज की गई। सोमवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छुपा है। इस कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

विज्ञापन


इधर, गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। इसका असर अब शहर की पॉश कॉलोनियो में भी देखने को मिलने लगा है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 71.26 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर 72.01 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार एक सेंटीमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।  
विज्ञापन


कल हो सकती है बारिश 
पिछले एक सप्ताह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वही शनिवार को 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 31.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जब भी मानसून का टफ हिमालय की ओर चला जाता है, तो उसे ब्रेक मानसून कहा जाता है। इस समय ऐसा ही है। जिस तरह का माहौल बना है। उसके अनुसार 30 अगस्त तक बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed