फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather update news varanasi Purvanchal hot winds increased people problem possibility of drizzle next week

पूर्वांचल में मौसम: सूरज के तीखे तेवर और गर्म हवाओं ने बढ़ाई दिक्कत, अगले सप्ताह बूंदाबांदी की संभावना

Fri, 20 May 2022 10:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 10:25 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में मौसम का रुख इन दिनों तल्खी की ओर है। सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले सप्ताह गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather update news varanasi Purvanchal hot winds increased people problem possibility of drizzle next week
वाराणसी में सुबह 10 बजे तेज धूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल में पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। बीते दिन भी सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाएं चलतीं रहीं। शुक्रवार सुबह से उमस के बीच तेज धूप निकली है। मौसम वैज्ञानिक  के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। धूल भरी आंधी के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।

विज्ञापन


गुरुवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 29 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह हल्के बादल दिखे तो लगा कि दिन में कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा, लेकिन अन्य दिनों की तुलना में धूप बहुत तेज हो गई।
विज्ञापन


दोपहर में तो ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। भीषण गर्मी में गर्म मौसम की मार इन दिनों जोरों पर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली हवा भी मानो आंच और तपिश के साथ चल रही हो।  कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन से लेकर गोदौलिया, नई सड़क, रथयात्रा में लोग धूप से बचते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वालों को हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार 22 मई तक तीखी धूप और गर्मी का असर ऐसे ही देखने को मिलेगा। मानसून धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से यहां एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की भी संभावना है। इस वजह से अगले सप्ताह से धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed