{"_id":"647956ac0d97ed547e0954b5","slug":"weather-update-nautpa-is-heating-up-hot-winds-scorched-mercury-reached-40-degree-celsius-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: तपा रहा है 'नौतपा', गर्म हवाओं ने झुलसाया, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: तपा रहा है 'नौतपा', गर्म हवाओं ने झुलसाया, 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
Fri, 02 Jun 2023 08:12 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 02 Jun 2023 08:12 AM IST
सार
जून के पहले दिन ही मौसम का तेवर जिस तरह रहा, उससे लग रहा है कि अभी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाला नही है। गुरुवार को गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मई के अंतिम सप्ताह से शुरू नौतपा के अभी इस सप्ताह भी रहने के आसार है।
विज्ञापन
वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौतपा का असर दिखने लगा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप होने के साथ ही गर्म हवा भी अन्य दिनों की तुलना में तेजी रही। इस वजह से बाहर निकलने मे परेशानी का सामना करना पड़ा। मई महीने के दूसरे सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव बना है। शुक्रवार सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। तापमान भी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonebhadra Accident: 24 घंटे में एक और बड़ा हादसा, पुलिया से नीचे गिरी बाइक, किशोर समेत तीन की मौत
विज्ञापन
जून के पहले दिन ही मौसम का तेवर जिस तरह रहा, उससे लग रहा है कि अभी लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाला नही है। बृहस्पतिवार को गरम हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मई के अंतिम सप्ताह से शुरू नौतपा के अभी इस सप्ताह भी रहने के आसार है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 25.5रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन