फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather station will tell when it will rain and sunshine in village

किसानों के लिए बड़ी सौगात: गांव में कब होगी बारिश और धूप, पलभर में चल जाएगा पता; जानें- क्या है नई योजना

Thu, 21 Nov 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद हीरालाल चौरसिया, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
हीरालाल चौरसिया, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

पूर्वांचल के 10 जिलों के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब मौसम की मार इनकी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इसके लिए पूर्वांचल के 10 जिलों, 130 ब्लाक, 9460 ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगेंगे। इससे उन्हें मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन
weather station will tell when it will rain and sunshine in village
वेदर स्टेशन बताएगा गांव में कब होगी बारिश और धूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब किसानों को मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। हर ब्लॉक व गांवों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन व ऑटोमेटिक रेन गेज लगाए जाएंगे। इससे किसानों को बारिश, धूप, तापमान, आद्रता, हवा की गति जैसी तमाम जानकारी मिल जाएगी। इससे वह फसलों की बुआई से लेकर सिंचाई तक कर सकते हैं। पूर्वांचल के 10 जिलों में 9590 वेदर स्टेशन खोले जाएंगे। सबसे ज्यादा आजमगढ़ व जौनपुर में खुलेंगे। वाराणसी में 684 स्टेशन होंगे। अगले माह से इसे खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन


यूपी सरकार ने शुरू की नई योजना
प्रदेश सरकार ने विंड्स कार्यक्रम (वेदर इंफॉर्मेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम) योजना शुरू की है। पहले चरण में पूर्वांचल के भी 10 जिलों का चयन हुआ है। इन जिलों के 130 ब्लॉक मुख्यालयों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज लगाए जाएंगे। जिन गांवों में पंचायत भवन नहीं है, वहां के प्राथमिक विद्यालयों में ये लगेंगे। वाराणसी मंडल के प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक एके सिंह ने बताया कि इस वेदर स्टेशन को लगाने के लिए ब्लॉक व गांवों में सर्वे कराकर रिपोर्ट कार्यदायी कंपनी को भेज दी गई है।

विज्ञापन

ये भी जानें

जिला ब्लॉक ग्राम पंचायत
वाराणसी 8 676
चंदौली 9 714
जौनपुर 21 1671
गाजीपुर 16 1199
बलिया 17 904
आजमगढ़ 22 1762
मिर्जापुर 12 783
सोनभद्र 10 593
भदोही 6 532
मऊ 9 626

  
क्या बोले अधिकारी
ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। फसलों में होने वाले नुकसान में काफी कमी आएगी। उनका उत्पादन बढ़ेगा। -एके सिंह, प्रभारी संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed