फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather monsoon create problem for farmers

मौसम की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, आज हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

Tue, 27 Jun 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
weather monsoon create problem for farmers
मौसम - फोटो : amar ujala
मौसम की बेरुखी से किसानों के माथे पर बल पड़ने लगा है। तीखी धूप और उड़ रही धूल से अब किसान चिंतित होने लगे हैं कि ऐसे ही मौसम रहा और समय से बारिश नहीं हुई तो इसका असर खेती-किसानी पर पड़ेगा।
विज्ञापन


80 फीसदी से अधिक किसान धान की नर्सरी डाल चुके हैं। कुछ किसान बाकी हैं जो बारिश के इंतजार में हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार पुरवा हवा घूमने से मानसून बन रहा है। लेकिन पूर्वांचल में झमाझम बारिश के आसार 28-30 जून के बीच होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संभावना है कि मंगलवार को हल्की पूर्वांचल में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसे उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के 28 तक पहुंचने की उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछुआ हवा चलने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे बनने के कारण पूर्वांचल में मानसून देरी से पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed