फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather heat starts as soon as sun rises to head morning starts with blossoming sun

मौसम: सूरज के सिर तक चढ़ते ही होने लगती है गर्मी, खिलखिलाती धूप के साथ सुबह की शुरुआत

Mon, 15 Feb 2021 09:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Weather heat starts as soon as sun rises to head morning starts with blossoming sun
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी समेत पूर्वांचल में अब ठंड तो दूर हो गई, लेकिन गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह खिलखिलाती निकलती धूप जब दोपहर में सूरज सिर के ऊपर पहुंचता तो गर्मी होने लगती है। सोमवार को भी इसी तरह की धूप के साथ सुबह हुई है। लेकिन आज हल्की ठंडी हवा है, जिससे थोड़ी-थोड़ी ठंड सी लग रही है।

विज्ञापन


दोपहर में हवा की रफ्तार थमने और तीखी धूप होने से गर्मी होने लगती है। शाम को अभी थोड़ी बहुत सिहरन जरूर है, लेकिन मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों तक फिलहाल मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


फरवरी महीने के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया। पहले सप्ताह में जहां नम हवाएं चल रही थीं और शाम को गलन लग रही थी वहीं दूसरे सप्ताह से ही दिन में तेज धूप होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इधर, रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में हवा भी नहीं चली और धूप भी अन्य दिनों की तरह तेज रही। इस वजह से लोगों ने भी राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को इसमें .4 डिग्री कम होकर 28.2 डिगी रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 11.6 की तुलना में 11.7 रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed