{"_id":"604ee05c3e9e3e398d68f15d","slug":"weather-forecast-today-updates-in-varanasi-varanasi-weather-update-temperature-increasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: हवा में नमी बरकरार, तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: हवा में नमी बरकरार, तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
Mon, 15 Mar 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 15 Mar 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
varanasi weather
वाराणसी में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदलने का असर दिखने लगा है। सुबह नम हवा चलने से सिहरन जैसा अहसास होने लगा है। सोमवार को भी धूप निकली है, लेकिन अभी उतनी गर्मी नहीं है। हालांकि अब मौसम फिर से गर्म होने लगा है। इधर, शनिवार की तरह रविवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि अन्य दिनों की तरह दिन में धूप थोड़ी अधिक रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, ऐसे में चार-पांच दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार से ही वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
नम पछुआ हवा चलने से गर्मी से राहत मिलने के साथ ही अब सिहरन बढ़ गई है। रविवार को धूप तेज रही और शाम को गर्मी भी लगने लगी। यहीं कारण रहा कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की तुलना में रविवार को बढ़कर 33.6 हो गया। साथ ही न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री की जगह 17.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन