{"_id":"604131f24fa5f81a25123470","slug":"weather-changed-in-purvanchal-due-to-running-moist-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में नम हवा चलने से बदला मौसम का रुख, तपिश के साथ बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में नम हवा चलने से बदला मौसम का रुख, तपिश के साथ बढ़ा पारा
Fri, 05 Mar 2021 08:48 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से दिन में नम हवा चलने के बाद शुक्रवार को हवा का रुख बदल गया और अन्य दिनों की तरह धूप भी बहुत तीखी रही। इधर, शाम को भी मौसम गर्म रहा। मौसम में बदलाव का ही असर रहा कि तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आम तौर पर मार्च महीने में 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान इस बार 34 डिग्री के पार पहुंच गया था। मंगलवार-बुधवार को हवा में नमी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई थी और तापमान 31 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
इधर शुक्रवार की सुबह से ही हवा की रफ्तार थमी रही, इसी वजह से धूप भी तेज रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 33.6 और न्यूनतम 13.8 की जगह 13.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन