{"_id":"5d1af2ee8ebc3e3c6f6e28d2","slug":"weather-change-in-varanasi-rain-decrease-temprature","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : आसमान में छाए बादल, बारिश की बूंदों ने उमस से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : आसमान में छाए बादल, बारिश की बूंदों ने उमस से दिलाई राहत
Tue, 02 Jul 2019 11:42 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
उमस झेल रहे लोगों को मंगलवार सुबह 10 बजे तब राहत मिली जब आसमान में काले घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ वक्त के बाद ही बादलों की गरज के बीच बारिश की बूंदों ने धरती को भिगोना शुरू कर दिया। जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर राहत देखने को मिली।
विज्ञापन
सोमवार शाम से पुरवा हवा चलने के साथ ही बादल भी छाए रहे। देर रात शहर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तीन जुलाई से बारिश की उम्मीद जगी है। प्रदेश में कुछ जिलों में तो बारिश हो रही है लेकिन बनारस में उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
वाराणसी का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस घटकर 36 डिग्री पहुंच गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे बारिश तो हुई पर कुछ देर बाद ही तेज धूप भी निकल गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने लगी है, इससे यह माना जा रहा है कि तीन जुलाई के बाद से बारिश होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर अचानक आए मौसम में इस बदलाव की वजह से अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। इसके अलावा धूप से घर आने के बाद तुरंत फ्रीज का पानी पीने से सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं।