{"_id":"69a9e42e4ceafa54570f2598","slug":"we-will-now-manufacture-missiles-in-our-fields-and-grow-maruti-on-the-banks-of-canals-varanasi-news-c-20-vns1022-1311109-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खेत-खलिहानों में मिसाइल अब बनाएंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खेत-खलिहानों में मिसाइल अब बनाएंगे...
विज्ञापन
भैसासुर घाट पर होली पर कवि सम्मेलन में पाठ करते कवि। अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। नमो गोवर्धन माॅर्निंग वॉक टीम और भारतेंदु अकादमी की ओर से होली पर भैंसासुर घाट पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दाैरान कवियों ने होली की मस्ती के साथ हास्य-व्यंग्य की पिचकारी से लोगों को खूब भिगोया। बद्री विशाल ने काशी से होली पर सबको इक प्यारा संदेश दिया। हर देश से ऊपर रखना, अपना प्यारा देश...। फायर बनारसी ने खेत-खलिहानों में मिसाइल अब बनाएंगे, नहरों के किनारे मारुति उगाएंगे...।
शफीक रंगरेज ने हम दुनिया की हर आवाज निकालते हैं..., मयंक बनारसी ने अगर देश में चारा बढ़ेगा तो भैंस भी बढ़ेंगी, पूरे विश्व में अपना नाम रोशन करेंगी..., चिंतित बनारसी ने कश्मीर से मेरे शादी का पैगाम आया है, पाकिस्तान के रास्ते खुलेआम आया है... आदि सुनाया। इससे पहले समिति के संरक्षक आचार्य पं. राजेंद्र द्विवेदी, विवेक सिंह एडवोकेट, आनंद्र राय और दिनेश यादव ने कवियों का सम्मान किया।
बद्री विशाल, अनिल आवारा जौनपुरी, रमेश पांडेय मिर्जापुरी, दिनेश सिंह गुक्कज प्रतापगढ़ी आदि कवियों को अबीर-गुलाल के साथ हिमरत्न तेल की शीशी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, मिर्जापुर के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह, अभय स्वाभिमानी, पारस यादव पप्पू आदि रहे।