फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   We can become world guru by adopting yoga: Vice Chancellor

योग को अपनाकर हम बन सकते हैं विश्व गुरु : कुलपति

Fri, 13 Aug 2021 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
We can become world guru by adopting yoga: Vice Chancellor
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि योग को पूर्ण रूप से अपनाकर हम विश्व गुरु बन सकते हैं। योग मानवता की संपूर्ण शक्ति है और भारत में प्राचीन समय से योग प्रचलित है। वह बृहस्पतिवार को शिक्षा संकाय के तहत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केंद्र के पांचवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि आज के समय में योग को विस्तार देने के लिए उसका विकास जरूरी है। प्रो. रवि प्रकाश पांडेय ने कहा कि कर्म करने की कुशलता ही योग है। योग का यूनिवर्सिटी में विस्तार होना चाहिए। इसे अनेक छोटे-छोटे कोर्स के रूप में बढ़ावा देना चाहिए। डेंगू से बचाव और उपचार पर कार्यशाला हुई। त्रैमासिक न्यूज लेटर योग प्रवाह के प्रथम संस्करण का विमोचन हुआ। इसकी मुख्य संपादक डॉ. चंद्रमणि हैं। स्वागत प्रो. सुशील कुमार गौतम ने किया। इस दौरान प्रो. जेएस त्रिपाठी, डॉ. एसके मिश्र, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, राधेश्याम तथा कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर प्रो. रेखा, प्रो. निरंजन सहाय, डॉ. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. सुरेंद्र राम, डॉ. कुंदन सिंह, डॉ. नवरत्न सिंह मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. सुनीता ने किया। इस अवसर पर योग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र कुलपति ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed