{"_id":"61994ee2a03972199937fa14","slug":"water-supply-stopped-if-salary-is-not-received-varanasi-news-vns6236875122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिला तो रोक दी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिला तो रोक दी पानी की सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलनिगम में पानी आपूर्ति के लिए नियुक्त ऑपरेटर को वेतन नहीं मिला तो उसने पूरे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित कर दी। जिससे प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव नागेपुर में पिछले तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे दो हाजार की आबादी वाले गांव के लोग इधर-उधर से पानी भरने को मजबूर हैं। इसके विरोध में लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जलनिगम में पानी की आपूर्ति के लिए एक एनजीओ से संबंध ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। जिसे काफी समय से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उसनेे विरोध स्वरूप पानी की सप्लाई बाधित कर दिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे दलित फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता और प्रधान मुकेश कुमार ने संबंधित जेई से वार्ता कर किसी तरह पानी की आपूर्ति शुरू कराई। हालांकि अभी स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।
वहीं, ऑपरेटर ने चेतावनी दी हैं कि जल्द बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो पूरी तरह से आपूर्ति को ठप कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति ग्राम सभा को हैंडओवर नहीं होने से समस्या बनी है। प्रदर्शन करने वालों में जड़ावती देवी, जगरूपनी देवी, कमला देवी, सनजीरा, शांति, मनोज कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
पूरे मामले में जलनिगम के संबंधित जेई अतुल कुमार यादव का कहना है कि ट्यूबवेल चलाने व रखरखाव के लिए कंस्ट्रक्शन करने वाले ठेकेदार ने ऑपरेटर को रखा है, जलनिगम के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।