फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water service in ganga: feri service start from varanasi very first time

गंगा में जल परिवहनः सबसे पहले बनारस में शुरू होगी फेरी सर्विस

Thu, 23 Mar 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Mar 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
water service in ganga: feri service start from varanasi very first time
रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल - फोटो : अमर उजाला
गंगा में जल परिवहन की फेरी सर्विस की शुरुआत सबसे पहले वाराणसी में होगी। इसके लिए सर्वे में जुटी कंसल्टेंट एजेंसी को तीन महीने में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों ने बताया कि चार राज्यों के 18 शहरों में फेरी सर्विस शुरू होनी है। सबसे पहले यह सेवा वाराणसी में शुरू होगी।

फेरी सर्विस के तहत शहर में एक छोर से दूसरे छोर के बीच डबल डेकर जलपोत चलेंगे। शहर से लगे गंगा किनारे के छोटे कस्बाें तक इनका संचालन होगा। सड़क परिवहन की तुलना में किराया बेहद कम होगा।
विज्ञापन

आईडब्ल्यूएआई ने सर्वे करने और डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी मैसाचुसैट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनॉलॉजी एमआईटी और थांप्सन डिजाइन ग्रुप कंसल्टेंट को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कार्यशाला में इन कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहा गया कि वे तीन महीने में डीपीआर प्रस्तुत कर दें।

वाराणसी से हल्दिया के बीच कई अस्थाई टर्मिनल बनेंगे। गाजीपुर और त्रिवेणी में जगह भी तय कर ली गई है। अस्थाई टर्मिनल में पांटून, रैंप और माल उतारने-चढ़ाने का सेटअप आदि शामिल होगा।

पांच स्थानों पर शुरू होगी रो-रो सर्विस

गंगा में वाराणसी से हल्दिया के बीच जलपोतों के आवागमन में पीपा पुल से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रो-रो सर्विस शुरू की जाएगी। नदी पार करने के लिए पीपा पुल की जगह जलपोत चलाए जाएंगे। बाइक और चार पहिया वाहन भी जलपोतों के जरिए नदी पार ले जाए जा सकेंगे।

आईडब्ल्यूएआई के अफसरों ने बताया कि रो-रो सर्विस के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें राजमहल से मानिकचंद, साहिबगंज से मनिहारी, बख्तियार से हसनपुर, कहलगांव से तीनटंगा और बक्सर से भड़ौली शामिल हैं। स्थानीय राज्य सरकारों के साथ मिलकर यह सेवा शुरू की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed