{"_id":"68772b4012986799180f6263","slug":"water-problem-due-to-power-tripping-in-varanasi-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फिर लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, दो दिन से ट्रिपिंग की समस्या, पानी के लिए हो रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फिर लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, दो दिन से ट्रिपिंग की समस्या, पानी के लिए हो रही दिक्कत
Wed, 16 Jul 2025 10:02 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:02 AM IST
सार
सोमवार आधी रात बाद से लेकर मंगलवार को दिन में भी चांदपुर, महेशपुर से लेकर नरिया तक बिजली की आवाजाही जारी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले की बिजली व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ा गई है। दो दिन से शहर में ट्रिपिंग बढ़ गई है। इससे पानी की दिक्कत हो रही है। बनारस रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इस वजह से कामकाज पर असर पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार आधी रात बाद से लेकर मंगलवार को दिन में भी चांदपुर, महेशपुर से लेकर नरिया तक बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं, मैदागिन फीडर से काल भैरव, गोलघर, भूतई इमली, सोरा कुआ, चौखंभा आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस वजह से लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन पर शाम 7.30 बजे बिजली कट गई। इस वजह से प्लेटफाॅर्म से लेकर परिसर में अंधेरा छा गया। करीब 10 मिनट बाद जब आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस बारे में मुख्य अभियंता राकेश पांडेय ने बताया कि जहां से फाॅल्ट की सूचना मिल रही है, वहां संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों को तत्काल फॉल्ट ठीक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन