फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level of Ganga rose by 41 centimeters in six days in midst of intense heat in varanasi

पहाड़ों पर बारिश का असर: भीषण गर्मी के बीच छह दिन में 41 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, पहुंचा 58.57 मीटर

Fri, 13 Jun 2025 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

Varanasi News: पहाड़ों पर बारिश के चलते 72 घंटे में गंगा के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में छह जून से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। 

विज्ञापन
water level of Ganga rose by 41 centimeters in six days in midst of intense heat in varanasi
गंगा का बढ़ता जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। छह दिनों में गंगा के जलस्तर में 41 सेंटीमीटर का बढ़ाव दर्ज किया गया है। पिछले 72 घंटों में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव से नाविक समाज में खुशी है तो वहीं तटीय इलाकों में रेत पर क्यारी बनाकर सब्जी और फल उगाने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 58.64 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा के जलस्तर में छह जून से बढ़ोतरी शुरू हुई थी। पांच जून को गंगा का जलस्तर 58.23 मीटर था और छह जून को एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.24 मीटर, सात जून को तीन सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.27 मीटर, आठ जून को आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.35 मीटर तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ये कैसी मजबूरी: पलायन की तैयारी में हैं इस गांव के 40 परिवार, मकान बिकाऊ है... के लगाए गए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जून को गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर, 10 जून को जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई और जलस्तर 58.50 मीटर दर्ज किया गया। 11 जून को गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर बढ़ोतरी के बाद जलस्तर 58.57 मीटर और 12 जून को भी जलस्तर में सात सेंटीमीटर का बढ़ाव था।

नाविक शंभू साहनी ने बताया कि गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। गंगा घाटों पर नहाने और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों से कहा गया है कि वे सतर्क रहें और पानी के बहाव के करीब न जाएं। तीर्थ पुरोहित दीपक पांडेय ने बताया कि हर साल गंगा दशहरा के बाद गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है। पितृपक्ष के बाद जलस्तर में घटाव होने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed