फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   water level of Ganga rise Boat service stopped in Varanasi

काशी में गंगा का रौद्र रूप: लगातार चौथे दिन गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, नावों का संचालन फिर हुआ बंद

Sat, 14 Sep 2024 12:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:02 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए नाव संचालन एक बार फिर बंद कर दिया गया है। गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
water level of Ganga rise Boat service stopped in Varanasi
गंगा का जलस्तर बढ़ने से नाव का संचालन बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव लगातार चौथे दिन भी जारी है। शनिवार को 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी का बढ़ाव जारी है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण एक बार फिर नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को भी जलस्तर में 18 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी। गंगा का जलस्तर रात 10 बजे 67.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर पिछले सप्ताह सोमवार से गिर रहा था। बुधवार से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई।
विज्ञापन


वहीं, गंगा नदी के जल स्तर में हो रहे बढ़ाव को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की। शाम 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर 66.82 मीटर रहा। 20 सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि जारी है। जिले में गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर एवं खतरे का बिंदु 71.26 भीटर है। वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से 03.44 मीटर नीचे है। बाढ़ की पूर्व तैयारी किया जाना अति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आम जनमानस से बाढ़ से पूर्व, बाढ़ के दौरान तथा बाढ़ के बाद बरते जाने वाले एहतियात के संबंध में अपील की। बाढ़ संबंधी किसी भी प्रकार समस्या, सहायता जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर जारी किया। 0542- 2508550, 0542-2504170, 91400371374 फोन कर सहायता प्राप्त करें।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार बाढ़ के पूर्व ऊंचे स्थानों को पहले से चिन्हित करें। जरूरी कागजात जैसे- राशन कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड इत्यादि का वॉटरप्रूफ बैग में सम्भाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed