वाराणसी : खतरा निशान से एक मीटर दूर गंगा, चेतावनी बिंदु पर पहुंचा जलस्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में गंगा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है, कि चेतावनी बिंदु पर आ चुकी हैं। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। गंगा चेतावनी बिंदु पर पहुंच गई हैं। यानी कि खतरे का निशान से महज गंगा एक मीटर नीचे बह रही हैं। गंगा में 3 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
जलस्तर के बढ़ाव के चलते बस्तियों में दहशत का महौल है। गंगा इस सीजन में तीसरी बार बढ़ाव पर हैं। इस सीजन में गंगा का अधिकतम बढ़ाव 69.93 मीटर था, जबकि इस बार तीन दिनों में ही गंगा का जलस्तर बढ़कर 70.16 मीटर पर पहुंच गया है।
जर्जर मकानों पर बैठाकर दिखाई जा रही गंगा आरती :
एक ओर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं गंगा आरती स्थल के पास कम जगह होने आस पास के भवनों पर श्रद्धालुओं को बिठाकर आरती दिखाई जा रही है। जबकि यह भवन जर्जर स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मामला जल पुलिस के संज्ञान में भी है, लेकिन इसको ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अगर गंगा के बढ़ने के चलते कोई घटना घटती है तो बड़ा मामला होगा। ऐसे में जल पुलिस को रोकना चाहिए।