{"_id":"5a54e0bf4f1c1b5c248b7449","slug":"wanted-criminal-arrest-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी धर्मेंद्र नट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी धर्मेंद्र नट गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी के संबध में जानकारी देते एसएसपी आरके भारद्ववाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर मोड़ से सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच ने 50 हजार के अंतरराज्यीय इनामी बदमाश धर्मेंद्र नट को गिरफ्तार कर लिया। छह साल से फरार चल रहे धर्मेंद्र के साथ उसके चार गुर्गे भी दबोचे गए हैं। ये गुर्गे घुमंतू गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।
बदमाशों के पास से तीन तमंचा, सात कारतूस, 18 हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल बरामद किए गए। फर्जी नाम-पते के आधार पर रेलवे स्टेशनों के किनारे पॉलीथिन की झोपड़ियों में रहने वाले इस गिरोह के खिलाफ वाराणसी के साथ ही चंदौली, गाजीपुर, बलिया और बिहार में लूटपाट, डकैती सहित अन्य आरोपों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पचास हजार के इनामी समेत पांच बदमाशों की गिरफ्तारी का खुलासा मंगलवार को एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने पुलिस लाइन में किया। सोमवार की रात सर्विलांस के जरिए इनामी धर्मेंद्र नट की लोकेशन रमईपुर में मिली थी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने फूलपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ रमईपुर मोड़ पर घेरेबंदी की। मोड़ के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम से घिरने पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों बदमाशों को धरदबोचा। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह फर्जी नाम-पता बताकर कई बार पुलिस को भी चकमा देता रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम को 12 हजार इनाम
demo pic
गिरफ्तार किए गए सासाराम के बाराडीह निवासी इनामी धर्मेंद्र नट ने बताया कि उसके चारों साथियों में पप्पू नट गाजीपुर के भांवरकोल थाना के किशनपुरा गांव का है। दीपक उसके गांव का, सत्यनारायण बक्सर और लल्लन राम छपरा का रहने वाला है।
धर्मेंद्र के साथ घुमंतू गिरोह ने दिसंबर, 2012 में फूलपुर क्षेत्र के नाथपुर तेलारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त बृजभूषण तिवारी के घर डकैती डाली थी। विरोध करने पर बृजभूषण के बेटे रजनीश दूबे को गोली मारकर जेवर और नगदी लूट ली थी। वारदात के बाद गिरोह के मिथुन और गुड्डू गिरफ्तार किए गए थे जबकि धर्मेंद्र, विनोद और बसोपन भाग निकले थे। तब से पुलिस धर्मेंद्र को तलाश रही थी।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद की टीम के क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई राकेश सिंह व संजय राय, तेज प्रताप यादव, सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, रामभवन, पुनदेव सिंह, चंद्रसेन सिंह, सुरेंद्र मौर्या, सुनील राय, विवेकमणि त्रिपाठी और फूलपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शामिल रहे। इस टीम को 12 हजार का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है और आईजी रेंज भी पुरस्कृत करेंगे।