फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wall decision withdrawn, permanent barriers started being built in IIT

Varanasi News: दीवार का फैसला वापस, आईआईटी में बनने लगे स्थायी बैरियर

Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wall decision withdrawn, permanent barriers started being built in IIT

विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू कैंपस में दीवार बनवाने का फैसला वापस लिए जाने के बाद परिसर में जगह-जगह स्थायी बैरियर बनने लगे हैं। लोहे के इस बैरियर गेट पर ताला भी लगाया जा सकेगा। इसके दोनों किनारे पर सीमेंट और ईंट के पिलर भी बन रहे हैं। ये स्थायी बैरियर उसी जगह पर बनाए जा रहे हैं, जहां अस्थायी बैरियर पहले से लगे हैं। दूसरी ओर स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की है। उधर स्थायी बैरियर बनाए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर छात्र और पूर्व छात्र वैरियर हटाने की मांग कर रहे हैं। ब्यूरो
---
पुलिस कमिश्नर से मिले सामाजिक कार्यकर्ता
बीते रविवार को प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में साझा संस्कृति मंच के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद जहां आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, वहीं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और निर्दोष छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वल्लभाचार्य पांडेय, संजीव सिंह, सतीश सिंह, किसान यूनियन नेता लक्ष्मण प्रसाद, धनंजय, डॉ अनूप श्रमिक शामिल रहे।
विज्ञापन

--
एनएसयूआई ने अभाविप के मुकदमा दर्ज कराने पर उठाया सवाल
एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर सवाल खड़ा किया है। मधुबन पार्क में पत्रकारों के बातचीत के दौरान बीएचयू इकाई के राणा रोहित ने कहा कि अभाविप की ओर से मुझ पर और एनएसयूआई बीएचयू इकाई अध्यक्ष राजीव नयन और सुमन आनंद पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed