फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Waiting for OPD closed for four months

चार महीने से बंद ओपीडी के लिए इंतजार, टेली मेडिसिन का ही सहारा

Fri, 17 Jul 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Waiting for OPD closed for four months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी खुलने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। यहां ओपीडी कब से शुरू होगी इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में मरीजों के पास केवल टेलीमेडिसिन के जरिये ऑनलाइन परामर्श का ही एक सहारा है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर मरीजों को हो रही है। अस्पताल में कुछ लोग ऑनलाइन परामर्श ले रहे हैं, लेकिन ऐसे मरीज जिन्हें डॉक्टर को दिखाना बहुत जरूरी है, वो मजबूरन नहीं आ पा रहे हैं। बीएचयू अस्पताल में वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिले के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नेपाल, बिहार, झारखंड के करीब 5000 मरीज रोजाना इलाज के लिए आते थे। यहां जांच के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें भर्ती किया जाता था।
विज्ञापन


कोरोना को देखते हुए अभी केवल इमरजेंसी सेवा ही चल रही है। सामान्य ओपीडी को मार्च से ही बंद किया गया है। चार महीने बीत जाने के बाद भी ओपीडी कब से शुरू होगी फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है। ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही बंद की गई है। इसके खुलने के भी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ओपीडी खुलने की उठ चुकी है मांग

पिछले दिनों कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने कुलपति को लिखे पत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार अस्पताल की ओपीडी शुरू करने की मांग की थी। उन्होंने मरीजों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द से जल्द निर्णय लेने को भी कहा था। बीएचयू प्रशासन की ओर से अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed