{"_id":"669b9a686df7130b2109f02e","slug":"waiting-already-available-trains-for-deepawali-and-chhath-passengers-are-worried-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: दीपावली और छठ की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, यात्री परेशान; अक्तूबर और नवंबर में है त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: दीपावली और छठ की ट्रेनों में अभी से वेटिंग, यात्री परेशान; अक्तूबर और नवंबर में है त्योहार
Sat, 20 Jul 2024 04:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:37 PM IST
सार
Varanasi News: अक्टूबर और नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों का दबाव ट्रेनों में अभी से ही दिखने लगा है। इससे अन्य कामों के लिए यात्राएं करने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
लौटने वालों को बहुत मुश्किल होने वाली है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले त्योहारों पर ट्रेनों से महानगरों से लौटने वालों को बहुत मुश्किल होने वाली हैं। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, नई दिल्ली, बंगलूरू, पंजाब से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। यात्री परेशान हैं कि कैसे वह घर पहुंचेंगे। 31 अक्तूबर को दिवाली और पांच नवंबर को छठ पूजा है।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों के अनुसार दिल्ली रूट पर सिर्फ वंदे भारत ट्रेन में सीटें उपलब्ध हैं। शिवगंगा, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट, डिब्रूगढ़ राजधानी, लिच्छवी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, फरक्का, पूर्वा एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी ट्रेन के अन्य सभी श्रेणियों में 25 अक्तूबर से लेकर पांच नवंबर तक वेटिंग टिकट है। सिर्फ नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन में सीटें उपलब्ध है। वह भी सिर्फ 30 से 35 सीटें ही शो कर रही हैं। हफ्ते भर बाद उसमें भी वेटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों के अनुसार महानगरों से कैंट होकर बिहार-झारखंड जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार के समय रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। वहीं, प्रमुख ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच रैक भी बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई, सूरत रूट की ट्रेनें रिग्रेट
यात्रियों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि मुंबई रूट की ट्रेनें रिग्रेट हो चुकी हैं। 17 अक्तूबर के बाद से ही वाराणसी आने वाली लगभग सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। 23 अक्तूबर के बाद तो प्रमुख ट्रेनों में सीटें रिग्रेट शो कर रहा है। मतलब कि इन ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी आप नहीं ले सकते हैं। पवन एक्सप्रेस, महानगरी, एलटीटी-जयनगर, कामायनी, एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-बनारस, मलमाड-बनारस स्पेशल में सीटें रिग्रेट हैं।
सूरत से लौटने वाली ट्रेनों का भी यही हाल
यही हाल, सूरत से लौटने वाली ट्रेनों का भी है। इसमें 22 अक्तूबर के बाद से ही सीट फुल है। छठ पूजा के समय ताप्ती गंगा, उधना-बनारस रिग्रेट और उधना-दानापुर, वाराणसी-महामना की सभी श्रेणियों में वेटिंग है। दक्षिण भारत के बेंगलूरू, सिंकदराबाद से लौटने वाली ट्रेनें मैसूर-बनारस समेत अन्य में भी वेटिंग है।