फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wagons of goods train derailed on gaya mughalsarai railway line at bihar

गया-मुगलसराय रेलखंड पर मालगाड़ी के 14 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

Wed, 02 Aug 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 02 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
wagons of goods train derailed on gaya mughalsarai railway line at bihar
मालगाड़ी के 14 वैगन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली हावड़ा रूट के मुगलसराय गया रेलखंड पर बुधवार की सुबह पौने चार बजे डेहरी आन सोन जा रही खाली मालगाड़ी के 14 वैगन तकनीकी खामियों के चलते बेपटरी हो गए। बोगियां एक के ऊपर एक कुछ इस तरह गिरीं कि अप, डाउन और रिवर्सल तीनों लाइनों से परिचालन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एआरटी ने कड़ी मशक्कत कर शाम चार बजे ट्रेनों का परिचालन सुचारू कराया। बारह घंटे तक बाधित रहे परिचालन के दौरान गया रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। वहीं तीन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर  दिया गया।
विज्ञापन


डीआरएम किशोर कुुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर दी गई है। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।मुगलसराय से सुबह करीब सवा तीन बजे मालगाड़ी डेहरी आन सोन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मनाशा तक ट्रेन बिना किसी अवरोध के पार कर गई लेकिन कर्मनाशा और धनेछा के बीच पोल संख्या 637/08 से 637/2 के बीच ट्रैक में आई तकनीकी खराबी की वजह से मालगाड़ी के 14 वैगन बेपटरी होती गई। ट्रेन के गतिमान रहने की वजह से वैगन एक के ऊपर एक चढ़ गए।

जिसकी वजह से अप और डाउन दोनों तरफ का रूट अवरुद्ध हो गया। गार्ड और चालक ने इसकी जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी। जानकारी होते ही अधिकारियों ने दुर्घटना राहत यान (एआरटी) को तत्काल मौके पर रवाना किया।

सुबह पांच बजे मौके पर एआरटी संग पहुंची कर्मचारियों की टीम ने वैगनों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस दौरान अप की ट्रेनों में कालका मेल, नीलांचल एक्सप्रेस को गढ़वा रोड, चोपन, चुनार के रास्ते, दून एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों को पटना रूट से गंतव्य को रवाना किया गया।


वहीं शाम चार बजे तक टीम ने तीनों ट्रैकों पर गिरे वैगनों को हटाकर ट्रैक दुरुस्त किया तब जाकर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। सबसे पहले मालगाड़ी को डाउन ट्रैक से निकाला गया। मालगाड़ी पास हो जाने के बाद रूट ट्रेनों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed