फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VVS Laxman put attendance at the court baba

वीवीएस लक्ष्मण ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी

Sun, 10 Jul 2016 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Jul 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
 VVS Laxman put attendance at the court baba
परिवार के साथ वीवीएस लक्ष्मण।
क्रिकेट की दुनिया में ‘वेरी वेरी स्पेशल’ के  नाम से मशहूर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर पद्मश्री वीवीएस लक्ष्मण (वंगिपुरप्पु वेंकटसाई लक्ष्मण) ने शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर एवं कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करने के बाद वे सप्तर्षि आरती में भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने सपरिवार काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। वे संकटमोचन मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान बीसीसीआई की उच्चस्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य लक्ष्मण ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सवालों का जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन


 मीडिया ने कालभैरव मंदिर और संकटमोचन मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने पर उन्हें घेरा और कोच के इंटरव्यू को लेकर रवि शास्त्री और सौरभ गांगुली से जुड़े सवाल पूछे मगर लक्ष्मण ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और मुस्कुराते हुए परिवार के साथ आगे बढ़ गए। दोपहर में उन्होंने परिवार के साथ मणिकर्णिका घाट पर संकल्प स्नान किया। स्नान के उपरांत उन्होंने नौका विहार का भी लुत्फ उठाया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे और आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स टीम की कमान संभाल चुके लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी, बच्चे, ससुर और साली भी थे। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं जबकि पत्नी जीआर सेलजा कंप्यूटर इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed