फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VVIP lane built for the Prime Minister on the waves of Ganga

गंगा की लहरों पर प्रधानमंत्री के लिए बनी वीवीआईपी लेन

Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
VVIP lane built for the Prime Minister on the waves of Ganga
गंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वीवीआईपी लेन बनाई गई है। विद्युत झालरों से सजी 250 से अधिक नावों की बैरिकेडिंग होगी। चार क्रूज को प्रधानमंत्री के लिए रिजर्व किया गया। सोमवार की सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री अलकनंदा क्रूज से पहुंचेंगे, वहीं शाम को गंगा आरती देखने के दौरान स्वामी विवेकानंद क्रूज में सवार रहेंगे। दो और क्रूज मानिक सा और भागीरथी भी प्रधानमंत्री के काफिले में रहेंगे।
विज्ञापन

13 दिसंबर के दिन सुबह और शाम के समय गंगा में वीवीआईपी लेन के दोनों तरफ नाव, बजड़े और मोटरबोट से बैरिकेडिंग की जाएगी। घाट किनारे बैरिकेडिंग के अंदर यात्री नाव को संचालन की अनुमति होगी, वहीं रेत की ओर नांवों पर सशस्त्र जवान मुस्तैद रहेंगे। जब प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर चलेंगे तो उनके पीछे तीन अन्य क्रूज और मोटरबोट का काफिला होगा। उस पर एसपीजी अधिकारियों की टीम और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शस्त्र से लैस रहेंगे। एनडीआरएफ की तीन बटालियन, जल पुलिस अलर्ट मोड में रहेंगी।
विज्ञापन

गंगा में लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान
सुबह और शाम के समय गंगा में ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। वीआईपी लेन में किसी भी नाव को संचालन की अनुमति नहीं होगी। जब प्रधानमंत्री गंगा घाट पर पहुंचेंगे तो उस समय बगैर चेकिंग किसी को भी घाटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। घाट किनारे होटल, रेस्टोरेंट और घरों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स शस्त्र के साथ मुस्तैद रहेगी। होटलों, मकान में ठहरे किरायेदारों और मालिकों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। सभी की जानकारियां संबंधित थाने की पुलिस जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के लिए गंगा में वीवीआईपी लेन बनाई गई है। लेन के दोनों तरफ नाव और मोटरबोट की बैरिकेडिंग रहेगी। प्रधानमंत्री के साथ-साथ बैरिकेडिंग के अंदर लोग भी अपनी यात्रा नाव के जरिए जारी रख सकते हैं। वहीं घाट पर पहुंचने के दौरान चेकिंग सभी की होगी। -ए सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed