फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vote purification is underway Deputy CM on SIR says Bihar victory is incomplete appeals to youth

'वोटों का शुद्धीकरण चल रहा है...': SIR पर बोले डिप्टी CM, कहा- बिहार की विजय अधूरी है; पश्चिम बंगाल जीतना है

Sun, 30 Nov 2025 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:08 PM IST
सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Vote purification is underway Deputy CM on SIR says Bihar victory is incomplete appeals to youth
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Politics News: डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में भी हमें बड़ी विजय मिली है। बिहार विजय से जो भी अच्छे लोग हैं सीए, डॉक्टर, अध्यापक, उद्यमी सभी खुश हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि जब भाजपा आगे बढ़ती है तो सभी सुरक्षित रहते हैं। 

विज्ञापन


कहा कि अभी हमारी विजय अधूरी है, जब तक हम पश्चिम बंगाल में कमल नहीं खिला लेंगे। तब तक हम लगेगा हमारा जो लक्ष्य वह अधूरा रह गया। डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में समाज सेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाले पूर्वांचल के दस जिलों के 25 डॉक्टरों को सम्मानित किया।  
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने एसआईआर का जिक्र कर कहा कि इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लें। पहले खुद का वोट बनवाएं और उसके बाद परिवार का, पड़ोसी का पूरे मोहल्ले का। आप जहां भी ऑफिस में काम करते हैं, वहां सभी का बनवाइए। कहा कि वोट शुद्धीकरण का समय चल रहा है और बहुत जरूरी है कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने वोट की जो ताकत दी है, उसे हम हासिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर इसलिए जरूरी है कि जो दिवंगत हो गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से कट सके, किसी का दो जगह से वोट बना है तो एक जगह से हटे और गंदी राजनीति के कारण जो विदेशी घुसपैठिए हमारे यहां मतदाता बन गए हैं, उन्हें बाहर किया जा सके। कहा कि मुझे कोई भ्रम नहीं है, जिस तरह वन नेशन वन इलेक्शन की बात हो रही है उसी तरह देश के सभी चुनाव एक ही मतदाता सूची से होंगे।

ग्राम चौपाल का रजिस्टर जनप्रतिनिधियों को भी दें
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ग्राम चौपाल का रजिस्टर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। शनिवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें एनआरएलएम योजना के तहत एक करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक समूह गठित करने और महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। 

कहा कि जिन समूह को रिवॉल्विंग फंड अभी तक नहीं मिला है, उनकी समीक्षा कर जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए। जनपद में सभी प्लांट को सोलर युक्त करने के निर्देश दिए। सीएसआर के तहत निर्माणाधीन बरात घरों को पूर्ण कराने और संचालन समूह से कराने के निर्देश दिए। ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान के तहत हर शुक्रवार को चौपाल का रोस्टर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के साथ ही नियमित चौपाल के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed