फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vivad

छितौनी गांव में शराब पीने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Fri, 05 Jun 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
vivad
लोहता। छितौनी गांव की राजभर बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम शराब पीने को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर और चाकू चले, जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराई। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

लोहता थाना अंतर्गत छितौनी गांव की राजभर बस्ती के कुछ युवक एक बंद घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वहां दो युवक आए और शराब पीने से मना किए। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट की जानकारी जब दोनों पक्ष के लोगों को हुई तो काफी लोग इकट्ठा होकर आमने-सामने हो गए और पथराव शुरू हो गया। सूचना पाकर सीओ सदर अभिषेक पांडेय और थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी पटक कर लोगों को तितर-बितर किए। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और गांव में पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिए। एक पक्ष के सूरज के गले पर चाकू लगा है, जबकि बेचू, लालजी, दशरथ, रवि, मदन और गोलू पथराव में घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के शमीम रेयाज, वसीम रेयाज, शहाबुद्दीन, रहमत अली और रमजान पथराव में घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed