फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vistara flight, which is mind blowing

विस्तारा की एक उड़ान, जिसने होश उड़ा दिए

Sat, 31 Dec 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Sat, 31 Dec 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Vistara flight, which is mind blowing
विमान में 'जेहाद' चिल्लाने पर नौ महीने के लिए जेल - फोटो : Getty Images
विस्तारा एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 729 से गुरुवार को दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले 126 देशी-विदेशी यात्रियों की जान 24 घंटे तक सांसत में फंसी रही। यात्रा से पहले उन्होंने नहीं सोचा होगा कि उनका सफर डर और दहशत भरा होने वाला है। मौसम की खराबी के कारण फ्लाइट बाबतपुर एयरपोर्ट पर घंटे भर मंडराती रही और लैंडिंग न होने पर उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। वहां पायलट बदलने की जद्दोजहद के बाद विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी पर वहां भी नहीं उतर पाया। अंतत: उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। इस दौरान विमान में चीख-पुकार के साथ ही जापान की एक महिला यात्री बेहोश हो गई। यात्रियों का कहना था कि फ्लाइट में हाईजैक जैसा माहौल हो गया था।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद 2:05 बजे नई दिल्ली से उड़ा विस्तारा का विमान लगभग 3:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के ऊपर पहुंचा। तीन बार लैंडिंग का प्रयास और एक घंटे हवा में मंडराने के बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। विमान के कोलकाता में लैंड करने से पहले यात्रियों ने फ्लाइट में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि वाराणसी में उसी दौरान दो अन्य एयरलाइंस के विमान लैंड कर गए। विस्तारा की फ्लाइट को न जाने क्यों नहीं उतारा गया? यात्रियों का आरोप है कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट के स्टाफ ने अभद्रता भी की।  यात्रियों के प्रदर्शन की सूचना पर सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पायलट और अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed