{"_id":"02acbfddb59402ee48d428b603783f59","slug":"vishwanath-temple-on-high-alert-in-redjon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन में हाई एलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन में हाई एलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद अतिसंवेदनशील क्षेत्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों ने निगहबानी तेज कर दी है। दो दिन पहले रेडजोन से पकड़े गए दो संदिग्ध युवकों सरफराज और बरकत अली से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। शुक्रवार को दोनों का पाकेटमारी के आरोप में चालान कर दिया गया।
पहले अयोध्या और फिर काशी के अतिसंवेदनशील रेड जोन में संदिग्धों के पकड़े जाने से खुफिया एजेंसियोें के कान खड़े हो गए हैं। एजेंसियों ने इसकी सूचना राज्य सरकार के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी दी है। इधर शासन-प्रशासन ने भी रेडजोन में चौकसी तगड़ी कर दी है। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है।
सुरक्षा हाईकमान ने निर्देश दिया है कि चेकिंग में किसी प्रकार की कोताही न होने पाए। मेटल डिटेक्टर के साथ मैनुअल चेकिंग करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा, वीआईपी की पहचान करने के बाद ही रेडजोन में जाने की इजाजत देने को कहा गया है। चौक पुलिस के अनुसार, रेडजोन में पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि दोनों मिर्जापुर के विंध्याचल के रहने वाले हैं। पाकेटमारी के इरादे से यहां आए थे। दोनों पहले भी पाकेटमारी में जेल जा चुके हैं। तब उन्हें विंध्याचल कोतवाली पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा था। बीते 19 अगस्त को रेडजोन में इनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। जांच एजेंसियों ने भी दोनों से गहन पूछताछ की।