फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwanath Prasad Mishra is an in-depth scholar of medieval Hindi poetry

Varanasi News: मध्यकालीन हिंदी कविता के गहन अध्येता हैं विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

Fri, 23 Jan 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Prasad Mishra is an in-depth scholar of medieval Hindi poetry
साहित्यिक संघ एवं विद्याश्री न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पं. विद्या निवास मिश्र के जन्मशती वर्ष में अर्दली बाजार स्थित राजकीय पुस्तकालय सभागार में बृहस्पतिवार को व्याख्यान हुआ। आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र के अवदान पर डॉ. रामसुधार सिंह और आचार्य नामवर सिंह के अवदान पर डॉ. विवेक सिंह का व्याख्यान हुआ। साहित्यकार डाॅ. रामसुधार सिंह ने कहा कि आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र मध्यकालीन हिंदी साहित्य के गहन अध्येता, साहित्य इतिहास के लेखक और रीतिकालीन ग्रंथों के पाठ शोध एवं संपादन के लिए विशेष रूप से प्रतिष्ठित हैं। नागरिक प्रचारिणी सभा में विभिन्न पदों पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन व प्रकाशन किया। डॉ. विवेक सिंह ने नामवर सिंह के आलोचना कर्म पर बोलते हुए कहा कि सृजनात्मक रूप में आलोचना मूलतः व्यक्तिगत प्रयास है क्योंकि किसी आलोचना की सच्ची प्रतिक्रिया तो वैयक्तिक ही हो सकती है। अध्यक्षता बीएचयू हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप ने की। संचालन हिमांशु उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र नाथ मिश्र ने किया। सरस्वती वंदना पुस्तकालय अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed