फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vishwa Hindu Sena president arun pathak taunts on CM Yogi adityanath and accuses police for killing him wo put pm modi controversial poster in varanasi

वाराणसी: विवादित पोस्टर लगाने वाले विहिंस अध्यक्ष ने कसा सीएम योगी पर तंज, पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाया

Wed, 07 Jul 2021 07:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरूण पाठक ने वाराणसी में कई जगहों पर पीएम मोदी और सीएम योगी के विवादित पोस्टर लगाए थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को उसने सोशल मीडिया के जरिए कई सारे आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Vishwa Hindu Sena president arun pathak taunts on CM Yogi adityanath and accuses police for  killing him wo put pm modi controversial poster in varanasi
पुलिस ने हटाए अमर्यादित टिप्पणी  वाले पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के पोस्टर चस्पा करने के आरोप में विश्व हिंदू सेना (विहिंस अध्यक्ष ) के अध्यक्ष अरुण पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इधर, अरुण पाठक ने अपने फेसबुक वॉल से बुधवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए भेलूपुर थाने की पुलिस पर आरोप लगाया। 

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात पुलिस ने अरुण पाठक के भेलूपुर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान अरुण पाठक के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि  बेटी का मोबाइल सहित सीसीटीवी का डीवीआर आदि पुलिस उठा ले गई। वहीं अरुण पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


अरुण पाठक ने अपने फेसबुक वॉल से बुधवार को मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए भेलूपुर थाने की पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि रात के 1.30 बजे घर पर पुलिस भेजी जाती है। जैसे वो एक हिंदूवादी नेता का नहीं आतंकवादी का घर हो। सुरक्षा के लिए लगे सीसी कैमरा, डीवीआर और मेरी बेटी का मोबाइल भी पुलिस छीन ले गई। मेरे भाई को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिनकी किडनी खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अरुण की तलाश में तीन थानों की पुलिस टीम लगी हुई है। बिहार तक पुलिस उसकी खोज में ताबड़तोड़ छापा मार रही है। पुलिस के अनुसार बिहार के किसी जिले में अरुण शरण लिया हुआ है। तकनीकी जानकारी होने के कारण मोबाइल ट्रेस कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

मंगलवार को अरुण पाठक ने सिगरा, रथयात्रा, भेलूपुर और लंका बीएचयू आदि इलाकों में विवादित पोस्टर चस्पा कराया था। इस मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके पहले कैंट स्टेशन सहित रोडवेज परिसर में पोस्टर चस्पा हुआ था। इस मामले में भी सिगरा थाने में अरुण पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनों थानों की पुलिस को अरुण की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed