{"_id":"59882f214f1c1b72258b463c","slug":"vishesh-bhriguvanshi-of-varanasi-selection-in-indian-basketball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के विशेष भृगुवंशी का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के विशेष भृगुवंशी का भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
Vishesh Bhriguvanshi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी का चयन सीनियर भारतीय बास्केटबॉल पुरुष टीम में हुआ है। वह लगातार पांचवीं बार फीबा एशिया कप में प्रतिभाग करेंगे। रविवार को चयन की सूचना मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों व उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
भारतीय बास्केटबॉल टीम लेबनान में आठ अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित फीबा एशिया कप -2017 में भाग लेगी। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच विभोर भृगुवंशी एवं बड़े भाई ने बताया कि विशेष एकमात्र भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो लगातार 5 वीं बार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के बाद विशेष भृगुवंशी आस्ट्रेलिया में एडिलेड 36 की ओर से ड्रीम बास्केटबॉल अकादमी से जुड़ जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
पिछली बार 2015 में चीन में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम ने विशेष भृगुवंशी की कप्तानी में फिलिस्तीन, चीन, हांगकांग जैसी बड़ी एशियाई टीमों को हराकर खेल जगत में तहलका मचाया था।
विशेष भृगुवंशी के पिता प्रमोद कुमार सिंह उदय प्रताप इंटर कॉलेज के अवकाशप्राप्त प्रवक्ता हैं और मां डॉ. वीना रानी सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मीरजापुर में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं। विशेष वर्तमान में ओएनजीसी देहरादून में कार्यरत हैं।
वे उत्तर प्रदेश के एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो एशियाई खेलों 2010, 2014, सैफ गेम्स, एशिया कप, एशियन बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।