{"_id":"64d3be40e57d0ab4740c81e3","slug":"vishesh-bhriguvanshi-of-varanasi-again-became-captain-of-indian-basketball-team-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बनारस के विशेष भृगुवंशी फिर बने भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान, 12 से सीरिया में टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बनारस के विशेष भृगुवंशी फिर बने भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान, 12 से सीरिया में टूर्नामेंट
Wed, 09 Aug 2023 09:56 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:56 PM IST
सार
वाराणसी जिले के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी को एक बार फिर भारतीय बास्केटबॉल टीम का कप्तान चुना गया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता विशेष भृगुवंशी को एक बार फिर भारतीय बास्केटबॉल टीम का कप्तान चुना गया है। जिला बास्केटबॉल संघ के अवैतनिक सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चेन्नई में प्रशिक्षण शिविर में उन्हें कप्तान घोषित किया गया।
विज्ञापन
वह 12 से 17 अगस्त तक सीरिया में होने वाले फीबा ओलंपिक प्री क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इसमें कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सीरिया, बहरीन और इंडोनेशिया की टीमें प्रतिभाग करेंगी। वाराणसी के अर्दली बाजार निवासी विशेष भृगुवंशी उत्तर प्रदेश के एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं जो एशियाई खेलों 2010, 2014, सैफ गेम्स, एशिया कप, एशियन बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही ये ऐसे पहले भारतीय है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल के प्रतिष्ठित एनबीएल में खेलने का मौका मिला है।
विज्ञापन