फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Visakhapatnam Banaras Express will be cancelled Haj apply till 31st in varanasi

काम की बात: विशाखापट्टनम-बनारस एक्सप्रेस रहेगी रद्द, हज पर जाने वाले करें 31 तक करें आवेदन, पढ़ें- जरूरी खबरें

Wed, 09 Jul 2025 10:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 09 Jul 2025 10:17 AM IST
सार

Varanasi News: रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करने, शॉर्ट-टर्मिनेट करने और शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। वहीं हजयात्रा 2026 के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। 

विज्ञापन
Visakhapatnam Banaras Express will be cancelled Haj apply till 31st in varanasi
Indian Railway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा गुड्स यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करने, शॉर्ट-टर्मिनेट करने और शॉर्ट-ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। विशाखापट्टणम-बनारस एक्सप्रेस 27, 31 अगस्त, 7, 10 सितंबर को विशाखापट्टणम से रद्द रहेगी। वहीं, बनारस-विशाखापट्टणम एक्सप्रेस 28 अगस्त, 1, 8, 11 सितंबर को बनारस से रद्द रहेगी।  

विज्ञापन


हज पर जाने वाले करें 31 तक करें आवेदन, खुले 15 केंद्र
हजयात्रा 2026 के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। हज पर जाने के इच्छुक जायरीन 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार हजयात्रा की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। जिस जायरीन का पासपोर्ट अगले साल 31 दिसंबर तक वैध है, उन्हें नया पासपोर्ट बनवाना होगा।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद और महासचिव अदनान खान ने बताया कि आवेदन फॉर्म भरने के लिए खजुरी, कच्चीबाग, पुलिस लाईन चौराहा, रेवाड़ी तालाब, सरैयां, मदनपुरा, ककरमत्ता, नईसड़क, लल्लापुरा, राजा बाजार, लोहता, हरतीरथ आदि इलाकों में केंद्र खोले गए हैं। जायरीन 9415269626, 7905935223, 8299137212 पर संपर्क सकते हैं। अदनान ने बताया कि आवेदन के लिए पासपोर्ट की मूल कॉपी, आधार और पैन कार्ड की मूल कॉपी, फोटो, बैंक पासबुक, ब्लड ग्रुप और आवेदक का मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी की 35 दुकानों की 29 जुलाई को होगी नीलामी

पहड़िया फल/सब्जी मंडी की 35 दुकानों की नीलामी 29 जुलाई को होगी। मंडी समिति कार्यालय में नीलामी की प्रक्रिया पूरी होगी। मंडी समिति के उप निदेशक प्रशासन/विपणन संजय कुमार सिंह ने बताया कि सुपर मार्केट की 18, 12 सी श्रेणी और एक एएमएच की दुकानें नीलाम की जाएंगी। इसके अलावा अतिक्रमण से मुक्त कराए गए चार गोदामों की भी नीलामी की जाएगी। सुपर मार्केट व सी श्रेणी की दुकानें 9.50 लाख और गोदाम का 5.50 लाख रुपये से नीलामी की बोली शुरू होगी।  

बनारस में रात का पारा 28 डिग्री, कल बारिश का अलर्ट

मानसून में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। शहर का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। दिन और रात के बीच तापमान में सिर्फ 9 डिग्री का ही अंतर रिकॉर्ड किया गया है। हवा भी 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बनारस में बृहस्पतिवार से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक निम्न डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि दाब क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में भारी वर्षा के आसार बने हैं। विंध्य क्षेत्र में अच्छी बारिश का प्रभाव बनारस में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मेरठ, लखनऊ और वाराणसी से होकर मानसून की द्रोणी गुजर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed