{"_id":"5dd4517e8ebc3e54e037279a","slug":"virodh-varanasi-news-vns4952960149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज करने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज करने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। लूट के मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज करने पर मंगलवार को व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह दुकानें बंदकर अजगरा में प्रदर्शन के साथ जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने आरोप लगाया कि चोलापुर पुलिस बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कराने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास करती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
परानापट्टी का रहने वाला दुकानदार गोपाल विश्वकर्मा सोमवार की रात 8 :15 बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दुकान से महज 50 मीटर दूरी पर उस पर चार व्यक्तियों ने हमला कर दिया। गोपाल ने बताया कि उसके पास 5000 और कपड़े थे। जिसको लूटने के बाद उसे मारापीटा गया। उसने एक व्यक्ति की शिनाख्त कर अजगरा चौकी पर सूचना दी। इस पर उसे चौकी से चोलापुर थाने पर जाने की सलाह दी गई। चोलापुर थाने पर पहुंचने पर जब घटना की तहरीर दी, तो थाने के मुंशी ने लूटपाट की नहीं केवल मारपीट की तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी की। इस पर मंगलवार सुबह व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक नियार-बेला मार्ग पर जाम करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अजगरा चौकी प्रभारी हरिओम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। व्यापारी दीनू मौर्य, धर्मराज मौर्या, पंकज सिंह, नितिन मौर्या, राहुल जायसवाल, राजू सिंह, गोलू गुप्ता, रामकिशुन, नूर मोहम्मद, गुलशन पाल ने चेतावनी दी कि ने चेतावनी दी है कि यदि इस घटना में लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद दोबारा प्रदर्शन करेंगे।