{"_id":"61e036112951fd208546e543","slug":"virbhadra-nishad-of-varanasi-paases-away-he-was-proposer-of-pm-narendra-modi-in-lok-sabha-election-2014-people-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के वीरभद्र निषाद का निधन: लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के थे प्रस्तावक, लोगों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के वीरभद्र निषाद का निधन: लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के थे प्रस्तावक, लोगों ने जताया शोक
Thu, 13 Jan 2022 07:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:54 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे वाराणसी के शिवाला निवासी 95 वर्षीय वीरभद्र निषाद का निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा नेता और स्थानीय लोग पहुंचे।
विज्ञापन
वाराणसी के वीरभद्र निषाद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के चार प्रस्तावकों में एक वाराणसी के वीरभद्र निषाद का निधन बुधवार रात हो गया। गुरुवार को अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। वीरभद्र निषाद के निधन पर जिले के भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
हृदय रोग से पीड़ित 95 वर्षीय वीरभद्र निषाद ने बुधवार देर रात शिवाला स्थित अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और गणमान्य शामिल हुए। वीरभद्र निषाद की पत्नी का निधन दो वर्ष पहले हो चुका है।
विज्ञापन
वे अपने पीछे छह पुत्र और दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पीएम के संसदीय कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक, भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय, विधायक रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, दिपक मिश्र, ब्रजेश्वर त्रिपाठी समेत कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके अजय राय को प्रियंका ने दिया टिकट, पांच बार रह चुके हैं विधायक