फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022: Priyanka gandhi gave ticket to Ajay Rai from pindra seat who contested Lok Sabha elections against PM Modi

UP Election 2022: पिंडरा से लड़ेंगे अजय राय, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार, पीएम मोदी के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

Fri, 14 Jan 2022 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय वाराणसी की पिंडरा सीट से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वो इसी सीट से निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। खबर में पढ़ें उनका राजनीतिक करयिर...।

विज्ञापन
UP Election 2022: Priyanka gandhi gave ticket to Ajay Rai from pindra seat who contested Lok Sabha elections against PM Modi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय राय।

विस्तार

यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए वाराणसी की पिंडरा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वह इसी सीट से 2009 में निर्दल चुनाव जीत चुके हैं। वह अब तक पांच बार विधायक बन चुके हैं।

विज्ञापन

जानें राजनीतिक करियर
1969 में वाराणसी में पैदा हुए अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। 1996 से लेकर 2009 तक अजय राय भाजपा से जुड़े रहे। 1996 में वाराणसी के कोलअसला विधानसभा से अजय राय विधायक बने। इसके बाद अजय राय से वाराणसी की कोलअसला विधानसभा सीट कोई छीन नहीं पाया। 1996 से 2009 तक लगातार अजय राय कोलअसला से विधायक रहे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पूर्वांचल में कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव, जारी की प्रदेश के 125 प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद 2009 में भाजपा नेताओं से मतभेद होने के चलते अजय राय ने पार्टी छोड़ दी थी। फिर अजय राय ने सपा का दामन थाम लिया। सपा में भी अजय राय ज्यादा दिनों तक नहीं ठहरे। फिर निर्दल चुनाव लड़े और पिंडरा से 2009 में विधायक बने। फिर अजय राय ने कांग्रेस का हाथ पकड़ते हुए पार्टी की सदस्यता ले ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

UP Election 2022: Priyanka gandhi gave ticket to Ajay Rai from pindra seat who contested Lok Sabha elections against PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी और अजय राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय तीसरे स्थान पर आए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी वाराणसी से पहले स्थान पर थे और आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल दूसरे पायदान पर थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर से अजय राय पिंडरा की विधानसभा सीट से खड़े हुए। लेकिन यह चुनाव भी अजय राय हार गए।

लोकसभा चुनाव 2019 में अजय राय ने एक बार फिर से कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन 152548 वोट मिले। 2014 में अजय राय चुनाव को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट तक गए। यह बात पीएम मोदी के विरोधियों को अच्छी भी लगी थी। जिस तरह से अजय राय ने पीएम मोदी का विरोध किया था, वह किसी अन्य दल के लिए संभव नहीं था। काशी में ही गंगा में मूर्ति विसर्जन कराने के लिए चलाए गए आंदोलन में अजय राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद सपा सरकार ने जिस तरह से पूर्व विधायक अजय राय पर रासुका लगाया था, उसको लेकर काशी के साथ पूर्वांचल जनता में बहुत आक्रोश भी था।

अजय राय लगातार पांच बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। अजय राय ने एक बार निर्दल चुनाव जीत कर साबित किया था कि वह अपने बल पर चुनाव जीतते हैं, जिसका लाभ उनकी पार्टी को होता है। भूमिहार समाज भी अजय राय का साथ देता है चाहे वह विधानसभा चुनाव लड़ें या फिर लोकसभा चुनाव।

2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय को मिले थे 75614 वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली बार वाराणसी से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 71 हजार मतों से हराया था। उन्हें पांच लाख 81 हजार 22 और केजरीवाल को दो लाख नौ हजार 238 मत मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 75614, बसपा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल को 60579 और सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिले थे। सभी की जमानत जब्त हो गई थी।

2019 के अजय राय को मिले 152548 वोट
प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से रिकॉर्ड तोड़ 6,74,664 मत हासिल किए थे। वहीं गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 195159 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 152548 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed