फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VIP darshan for women at Kashi Vishwanath Temple on Women's Day 2026

Women's Day 2026: महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को वीआईपी दर्शन, बिना टिकट मिलेगी एंट्री

Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 10:57 PM IST
सार

Varanasi News: महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को वीआईपी दर्शन की सुविधा मिलेगी। सुबह चार से पांच बजे और शाम चार से पांच बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा। 

विज्ञापन
VIP darshan for women at Kashi Vishwanath Temple on Women's Day 2026
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाएं वीआईपी दर्शन करेंगी। मंदिर के गेट संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों या बाहर से आई हों, निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत, गोद में बच्चों के साथ आईं सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का टिकट या शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि सुबह चार से पांच बजे और शाम चार से पांच बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए विशेष दर्शन और प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed