Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vindhyachal division girls' team reaches the final after defeating Varanasi

Varanasi News: वाराणसी को हराकर विंध्याचल मंडल की बालिका टीम फाइनल में

Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal division girls' team reaches the final after defeating Varanasi
सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मैच के बाद विंध्याचल मंडल की टीम। स्रोत- ​खिलाड़ी - फोटो : Self
अंडर-16 सब जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

पहली बार फाइनल में बनाई जगह, अंशिका यादव ने किया निर्णायक गोल
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल की बालिका फुटबॉल टीम ने जौनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में विंध्याचल ने वाराणसी मंडल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहली बार विंध्याचल मंडल की अंडर-16 बालिका टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी है।
खेल निदेशालय यूपी और यूपी फुटबॉल संघ के समन्वय से 23 से 30 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। विंध्याचल मंडल की टीम ने लीग मुकाबलों में देवीपाटन मंडल को 8-0 और बस्ती मंडल को 2-0 से हराया, जबकि अलीगढ़ मंडल के साथ मुकाबला बराबरी पर छूटा। क्वार्टर फाइनल में मेरठ मंडल को 2-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में यूपी की मजबूत टीमों में शामिल वाराणसी मंडल के खिलाफ विंध्याचल की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंशिका यादव के एकमात्र गोल की बदौलत टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया। कप्तान सुहानी साहू ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ नजमी ने बताया कि विंध्याचल मंडल की टीम ने सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कई खिलाड़ियों का चयन यूपी की टीम में भी हुआ है, जो सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। अब 30 अक्तूबर को फाइनल में विंध्याचल मंडल का मुकाबला आगरा मंडल से होगा। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद तुफैल ने बताया कि टीम को सम्मानित किया जाएगा। टीम के प्रशिक्षक अख्तर अली और अंतिम मिश्रा हैं। टीम की उपलब्धि पर जिला फुटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, शशिधर द्विवेदी, प्रतिभा, नेहा सरोज, विद्या प्रजापति और रवि शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed