{"_id":"5dd298338ebc3e548e42f44f","slug":"villagers-suffering-from-fever-and-people-fear-of-dengue-in-mungrabadshahpur-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: गांव के आधा दर्जन लोग हुए बुखार से पीड़ित, डेंगू की आशंका से सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: गांव के आधा दर्जन लोग हुए बुखार से पीड़ित, डेंगू की आशंका से सहमे
Mon, 18 Nov 2019 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
डेंगू की आशंका से सहमे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मुगंराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव में आधा दर्जन लोगों के बुखार से पीड़ित होने पर गांव के लोग सहम गए हैं, वह डेंगू होने की आशंका से सहमे हैं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों मे भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के सरायरुस्तम गांव में नईगंज मुहल्ले के तीन लोग के डेंगू का शिकार होने के बाद एक ही गांव के आधा दर्जन लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले एक सप्ताह से आधा दर्जन लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। इनका इलाज कई निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
सरायरुस्तम निवासी शिवम(20)पुत्र गुड्डू मोदनवाल, सोनी(28)पुत्री स्वर्गीय शीतला प्रसाद, आंचल(15)पुत्री संतोष पाठक, अंजली(13)पुत्री वीरेंद्र मोदनवाल, प्रिंस(20)पुत्र कैलाश केसरी, राकेश(30)पुत्र बद्री नाथ केसरी विगत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
सभी मरीजों का प्लेटलेट्स घटती जा रही हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर आरपी सिंह का कहना है कि इस गांव के कोई मरीज अस्पताल मे नहीं आए है। गांव में टीम भेजकर जांच करवा रहा हूं। जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकती है।