फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers protest against land acquisition for extension of babatpur airport 

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर माहौल गर्म, ग्रामीणों ने रखी ये शर्त

Thu, 06 Jun 2019 04:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
villagers protest against land acquisition for extension of babatpur airport 
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए एयरपोर्ट के पास के गांव करमी और घमहापुर में पैमाइश करने पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया है। उनका कहा कि यदि कुछ करना है तो सबसे पहले हमें बता दिया जाए और उच्च अधिकारी हमारे साथ बैठक कर इसका निस्तारण करें। उसके बाद ही आगे कुछ किया जाए।
विज्ञापन


इस बारे में नायब तहसीलदार का कहना है कि और भी सीमांकन किया जा रहा है। उसके बाद जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी होगी, उनको नोटिस दिया जाएगा, लेकिन किसान अभी से ही विरोध कर रहे हैं। हालांकि उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़े विमानों के आवागमन के लिए रनवे छोटा है। इसलिए इसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। जिससे एयरपोर्ट के रनवे को बड़ा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed