फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   villagers beat the police as a kidnapper, caught by the crook, two policeman are serious

आजमगढ़ : बदमाश पकड़ने गई पुलिस को अपहर्ता समझकर गांव वालों ने पीटा, दो सिपाही गंभीर

Fri, 13 Mar 2020 10:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Mar 2020 10:22 PM IST
सार

  • रास्ता बताने के लिए कार में बैठे युवक ने मचाया था शोर
  • अपहरण का मामला समझ जुटी भीड़, हो गई हमलावर

विज्ञापन
villagers beat the police as a kidnapper, caught by the crook, two policeman are serious
उत्तर प्रदेश पुलिस

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बनगांव में शुक्रवार की शाम को बदमाश पकड़ने गई पुलिस टीम को गांव के लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में सिपाहियों ने आईकार्ड दिखाया तो भीड़ पीछे हट गई। 
विज्ञापन


घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया, शेष पांच फरार आरोपियों की तलाश की जा रही। घायल सिपाहियों में अरुण कुमार चौबे, हारिल और राजू सिंह हैं। तीनों दीदारगंज थाने पर तैनात हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाने पर तैनात यह तीनों सिपाही शुक्रवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर सादे कपड़े में कार में बैठकर बनगांव निवासी बदमाश विशाल गौतम की तलाश में गांव में गए हुए थे। उन्हें जौनपुर में एटीएम कार्ड बदलने वाले एक बदमाश के होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनगांव पहुंचने के बाद सिपाही अपनी गाड़ी रोक दिए और सड़क के किनारे खड़े सुजीत राजभर से निकासीपुर गांव जाने का रास्ता पूछकर गाड़ी में बैठा लिया। कार में सवार होते हुए सुजीत बदमाश-बदमाश कहकर शोर मचाने लगा। 

गांव के लोगों ने समझा कि बदमाश सुजीत का अपहरण करके ले जा रहे हैं। गांव के लोग घेराबंदी कर कार को रोक लिया। उसमें सवार तीनों पुलिसवालों को बदमाश समझकर पीटने लगे। जनता से बचने के लिए बदमाशों किसी तरह से अपना परिचय और आईकार्ड दिखाया, तो गांव के लोग पीछे हट गए। 

इस दौरान दो सिपाही अरुण और हारिल गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हीं पीएचसी मार्टीनगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर सिपाहियों के घायल होने की सूचना से थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया।

घटना के संबंध में घायल सिपाही हारिल की तहरीर के आधार पर बनगांव निवासी विशाल गौतम, मिंटू, सुभाष, रामशब्द, मनीराम और मुन्नालाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली। दबिश देकर मुन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही। 

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। घायल सिपाहियों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed