फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   village development officer VDO killed in Ghazipur police arrested accused

गाजीपुर: वीडीओ हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Fri, 12 Mar 2021 10:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Fri, 12 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
village development officer VDO killed in Ghazipur police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में नगर कोतवाली के तुलसीपुर स्थित एक ढाबे पर चाकू से गोदकर वीडीओ की हुई हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उनका चालान कर दिया गया। जबकि अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


10 मार्च की देर रात जन्मदिन पर अपने मित्रों के साथ खाना खाने गए गोराबाजार निवासी एवं जौनपुर जिले के डोभी में वीडीओ के पद पर तैनात विजय प्रताप यादव(26) से किसी बात को लेकर ढाबा कर्मी उलझ गए थे। बात इतनी बढ़ गई कि ढाबा कर्मियों ने चाकू, शीतल पेय की बोतल एवं अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उपचार के लिए उन्हें वाराणसी ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

फुटेज से अन्य आरोपियों की तलाश

उधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ढाबा मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से वारदात के एक-एक पहलू को खंगालना शुरु कर दिया था। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद ढाबा मालिक दीपक सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह एवं अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। वहीं अन्य अज्ञात आरोपियों को फुटेज के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इन्हें भी दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed