फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikrant Veer and Amit Kumar became DCP of Varanasi Police Commissionerate,

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी बने विक्रांत वीर और अमित कुमार, तीन और आईपीएस होंगे तैनात

Sat, 27 Mar 2021 03:52 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 27 Mar 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Veer and Amit Kumar became DCP of Varanasi Police Commissionerate,
आईपीएस अमित कुमार और आईपीएस विक्रांत वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश ने शनिवार की दोपहर अपना कार्यभार संभाल लिया। वहीं डीसीपी पद पर दोपहर बाद आईपीएस विक्रांत वीर और आईपीएस अमित कुमार-I को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पद पर नियुक्ति किया गया। 2014 बैच के आईपीएस विक्रांत वीर एसपी प्रतीक्षारत थे। वहीं 2013 बैच के आईपीएस अमित कुमार-I एसपी डायल-112 थे। आईपीएस अमित कुमार वाराणसी में एसपी ग्रामीण भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश ने बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर कार्यभार संभाल लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर में भोग आरती के बाद 12:25 बजे वह गर्भगृह पहुंचे। मंदिर के अर्चक टेक नारायण ने षोडशोपचार पूजन करवाया। 1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश अब तक आगरा में एडीजी/आईजी रेंज के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस आयुक्त प्रणाली वाराणसी में कैसे काम करेगी, इसका खाका खींच लिया गया है। पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के 36 पद होंगे। डीसीपी पद पर दो अफसरों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं तीन और अफसरों की नियुक्ति डीसीपी पद पर होनी है। 

पुलिस आयुक्त प्रणाली में एक पद पुलिस कमिश्नर का होगा। एसीपी लॉ एंड आर्डर और एसीपी हेडक्वार्टर/क्राइम के पद पर दो डीआईजी तैनात होंगे। शहर के 18 थानों को दो जोन में बांट कर दो पुलिस अधीक्षकों को डीसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी क्राइम और डीसीपी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी भी पुलिस अधीक्षक ही होंगे।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के स्टाफ अफसर, दोनों जोन, ट्रैफिक, क्राइम, महिला अपराध, हेड क्वार्टर, प्रोटोकॉल, इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी के लिए 10 अपर पुलिस अधीक्षकों को एडीसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसी तरह से छह सर्किल, ट्रैफिक, विशेष अपराध, ईओडब्ल्यू/साइबर क्राइम, महिला अपराध, पुलिस लाइन, आफिस, इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी के लिए 16 डिप्टी एसपी को एसीपी के पद पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा एक असिस्टेंट रेडियो आफिसर और एक चीफ फायर अफसर तैनात किए जाएंगे।

तैनात अफसरों के बारे में 

  • आईजी रेंज वाराणसी के पद पर तैनात किए गए आईपीएस एसके भगत को वाराणसी और पूर्वांचल के 10 जिलों की पुलिसिंग का अच्छा खासा अनुभव है। वह इससे पहले भी वाराणसी में डीआईजी रेंज और आईजी जोन के पद पर तैनात रह चुके हैं।
  • 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात होने से पहले डीआईजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर तैनात थे। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 
  • 2007 बैच के आईपीएस अनिल कुमार सिंह वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात होने से पहले डीआईजी/एसपी एससीआरबी के पद पर तैनात थे। मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई करने वाले अनिल मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed