फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vikas Club defeated Royal Club 1-0 in a thrilling girls' hockey match.

Varanasi News: बालिका हॉकी में विकास क्लब ने रॉयल क्लब को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से दी शिकस्त

Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vikas Club defeated Royal Club 1-0 in a thrilling girls' hockey match.
लालपुर स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान में हॉकी वाराणसी की ओर से लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जिलास्तरीय हॉकी खेली गई। बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबले में विकास क्लब की टीम ने रॉयल क्लब को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर विकास क्लब ने पहले बॉल हिट करने का फैसला किया जबकि रॉयल क्लब ने मैदान के साइड का चुनाव किया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने नीले टर्फ पर तेज खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले किए पेनल्टी और फाउल हासिल किए लेकिन पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी रणनीति में बदलाव किया। खेल के 38वें मिनट में तनु के माइनस पास पर सोनल ने बिना कोई हड़बड़ाहट के तेज पुश से गोल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद रॉयल क्लब की टीम ने स्कोर बराबर करने का भरपूर प्रयास किया। हर बार विकास क्लब की रक्षापंक्ति ने रॉयल क्लब के हमले को बेकार कर टीम को जीत दिला दी। मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। स्वागत हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और संचालन सचिव केबी रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed