फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vijayalakshmi's team in Rangoli, Ankana Chakraborty got first place in painting.

Varanasi News: रंगोली में विजयलक्ष्मी की टीम, पेंटिंग में अंकना चक्रवर्ती को पहला स्थान

Wed, 12 Feb 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vijayalakshmi's team in Rangoli, Ankana Chakraborty got first place in painting.
वाराणसी। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आयोजित रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। विद्यार्थियों ने स्वामी दयानंद के संदेशों पर आधारित रंगोली सजाई तो पेंटिंग में भी एक से बढ़कर एक आकर्षक चित्र बनाए। डीएवी पीजी कॉलेज के आईक्यूएसी के तहत सांस्कृतिक समिति, राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी दास, ऋजु नामदेव और स्वाधीनता गुप्ता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर प्राची एवं खुशी और तृतीय स्थान पर प्रशांत, विपिन व सुमित की टीम रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंकना चक्रवर्ती प्रथम, मनस्वी द्वितीय और श्रेया सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के मंत्री/प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव और कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. मधु सिसोदिया, डॉ. हसन बानो, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. प्रियंका बहल ने अहम भूमिका निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed