फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vidyapeeth: Practical fee of Rs 500 will not be charged in B.Sc.

विद्यापीठ : बीएससी में नहीं लगेगी 500 रुपये की प्रैक्टिकल फीस

Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vidyapeeth: Practical fee of Rs 500 will not be charged in B.Sc.
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी के छात्रों ने मंगलवार को प्रैक्टिकल फीस लेने, छात्रसंघ चुनाव कराने के साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन में अनियमितता का मुद्दाउठाया। प्रैक्टिकल फीस के रूप में 500 रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कुलपति से कार्रवाई की मांग की। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस न लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में बीएससी थर्ड सेमेस्टर में गणित से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से 500 रुपये के प्रैक्टिकल शुल्क लेने का आदेश जारी हुआ था। इस फैसले से छात्र नाराज थे। सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। साथ ही मंगलवार को प्रशासनिक भवन के चैनल गेट पर धरने पर बैठ गए। किसी को अंदर, बाहर नहीं जाने दे रहे थे। छात्रों का कहना था कि जब मैथ की पढ़ाई ही थर्ड सेमेस्टर में नहीं होती है तो फीस क्यों ली जा रही है। इसके अलावा परीक्षा फॉर्म में आधार कार्ड और बीए फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट की कॉपी लगाने को कहा गया है, लेकिन रिजल्ट में अब तक संशोधन न होने से परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी होगी। छात्रों ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर के परिणाम के बाद बहुत सारे विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखा दिया गया था और उन्हें अनुत्तीर्ण भी कर दिया गया था। इसमें संशोधन जरूरी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एके त्यागी का कहना है कि छात्रों से प्रैक्टिकल शुल्क लेने की जानकारी मिली थी। जानकारी मांगने पर पता चला कि मैथ में प्रैक्टिकल नहीं है। ऐसे में 500 रुपये लेने का फैसला वापस ले लिया गया है। फिलहाल छात्र मान गए थे, अब प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं, यह समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed